फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The fraudsters handed over a bundle of papers after pretending to be a note and took off with a chain and ring.

Etah News: नोट बताकर कागजों की गड्डी थमा चेन-कुंडल ले उड़े टप्पेबाज

Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
The fraudsters handed over a bundle of papers after pretending to be a note and took off with a chain and ring.
एटा। शहर के शृंगार नगर की रहने वाली एक महिला शनिवार को दवा लेने अस्पताल जा रही थी। रास्ते में उसे दो अज्ञात युवक मिले। कागज की गड्डी देकर महिला को झांसे में ले लिया। गले से सोने की चेन व एक कान का कुंडल उतरवाकर ले गए।
विज्ञापन

शृंगार नगर निवासी पूनम देवी ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर दवा लेने अस्पताल जा रही थीं। निधौली कलां मार्ग पर आर्य विद्यालय से कुछ पहले दो युवक उसके पास आए और अलीगढ़ जाने का रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि इधर तो आप गलत आ गए हैं उधर जीटी रोड से सीधा अलीगढ़ का रास्ता है। तो युवक बात करते हुए उसको झांसे में लेने लगे। एक युवक ने नोटों की तरह कागज के टुकड़ों की गड्डी बना रखी थी जो मुझे दिखाते हुए कहा कि बहुत रुपये हैं, इसे आप अपने बैग में रख लो। पूनम ने मना किया तो युवक ने कहा कि आगे जब बस में बैठेंगे तब ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पता नहीं मुझे क्या हो गया कि उन लोगों की बात मानती गई और गले में पड़ी हुई सोने की चेन और एक कान का कुंडल उतारकर दे दिया। इसे लेकर दोनों युवक आसानी से मेरी आंखों के सामने से चले गए, तब मुझे होश आया।

मैंने बैग में से गड्डी निकालकर देखीं तो उसमें कागज के टुकड़े थे। मेरे गले से सोने की चेन और कान का कुंडल गायब था। तब पता चला कि युवकों ने मुझे ठगी का शिकार बना दिया है। इसके बाद मैं कोतवाली नगर पहुंची और मामले की तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed