{"_id":"6226520b9939ce5d2c1c4e70","slug":"the-forest-department-team-returned-empty-handed-could-not-catch-the-python-etah-news-agr526405272","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली हाथ लौटी वन विभाग की टीम, नहीं पकड़ सकी अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली हाथ लौटी वन विभाग की टीम, नहीं पकड़ सकी अजगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। वन विभाग की टीमों ने रविवार को शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला समल से एक बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। शाम तक निधौली कलां ब्लॉक के गांव नगला बंदी में तीन अजगर देखे जाने की सूचना मिल गई। सोमवार को वन विभाग की टीम वहां अजगर पकड़ने पहुंचीं, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई और खाली हाथ लौटना पड़ा।
विकासखंड निधौली कलां के गांव नगला बंदी में तीन अजगर आने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जिस पर सोमवार को वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव में अजगर पकड़ने के लिए पहुंचे। इस दौरान तीनों अजगर एक सायफन (बिल) में घुस गए, जिससे उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। करीब दो घंटे तक वन विभाग की टीम अजगर के सायफन से निकलने का इंतजार करती रहीं लेकिन वो बाहर नहीं निकले। जिसकी वजह से टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
गांव में दहशत का माहौल
गांव नगला बंदी में अजगर देखे जाने के बाद से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में घुसे अजगर पशुओं को ही नहीं, इंसानों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। दिन-रात जागकर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह फिर पहुंचेगी टीम
वन विभाग के रेंजर सुदीप कुमार भारती ने बताया कि मंगलवार को सुबह के वक्त वन विभाग की टीम द्वारा फिर से अजगर को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अजगर, कछुए, मगरमच्छ व गढ़ियाल अक्सर सुबह के वक्त धूप लेने के लिए अपने बिल से बाहर निकलते हैं। उसी वक्त अजगर निकलने की संभावना है। इस समय पर ही मंगलवार को उसे पकड़ने की कोशिश की जाएगी।