फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The fiercely faithful hymns of Rsain Thirke

र्साइं के भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

Thu, 30 Jul 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 30 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
The fiercely faithful hymns of Rsain Thirke
 हर गुरुवार की तरह इस बार भी शहर और कस्बा जैथरा में साईंराम की पालकी शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान साईं के भजनों पर जहां श्रद्धालु झूमते नाचते चल रहे थे, वहीं जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती उतार कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे नन्नूमल चौराहा स्थित साईंराम मंदिर से र्साइंराम की पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जो मेहता पार्क, घंटाघर, हाथी गेट, जीटी रोड, ठंडी सड़क होते हुए मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। सायं के समय मंदिर पर भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क तक नजर आई।
विज्ञापन

कस्बा जैथरा में साईं के भक्तों ने र्साइंराम की पालकी शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली। यह पालकी शोभायात्रा सब्जी मंडी से बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार से जैथरा पुरानी बस्ती होकर बड़ी माता मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में भक्त र्साइं के भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। कस्बा में कई जगह पुष्पवर्षा हुई। इस मौके पर शिवकुमार सक्सेना, पुत्तू लाल सक्सेना, चेतन सक्सेना, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, अवधेश कश्यप, राजू पंडित आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed