फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The female constable was sitting with her head bowed due to the shameful actions of the young man, the accused was arrested

Etah News: युवक की शर्मनाक हरकतों से सिर झुकाए बैठी रहीं थीं महिला आरक्षी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 Nov 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
The female constable was sitting with her head bowed due to the shameful actions of the young man, the accused was arrested
एटा। कोतवाली नगर में सोमवार की शाम को हंगामा करने वाले सुनील यादव निवासी शीतलपुर के खिलाफ अब एक मुकदमा पुलिस की ओर से भी दर्ज कराया गया है। आरोपी ने सारी हदें पार कर निर्वस्त्र होकर शर्मनाक हरकतें की थीं, इसकी वजह से महिला आरक्षियों को सिर झुकाकर बैठना पड़ा था। पुलिस का कार्यखास होने की वजह से खुली छूट दी गई थी जो अब पुलिस के लिए ही भारी पड़ती जा रही है।
विज्ञापन

शहर में ही स्थित सुनहरी नगर पुलिस चौकी के बने सरकारी आवासों में रहने वाले सुनील के खिलाफ पहला मुकदमा दीपक निवासी भगीपुर ने दर्ज कराया है। जबकि दूसरा मुख्य आरक्षी दलजीत सिंह की ओर से लिखाया गया है। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमा में कहा गया कि कोतवाली परिसर में ही गाली-गलौज कर तोड़ फोड़ की और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। सूत्रों की मानें तो युवक काफी समय से पुलिस का कार्यखास है, इसी वजह से सुनहरी नगर पुलिस चौकी आवासों में रहता आ रहा है।
विज्ञापन

शहर पुलिस पूरा संरक्षण देती आ रही थी और किसी भी अनैतिक कार्य में आगे कर दिया जाता था। यही वजह रही कि उसके हौसले बुलंद थे और उसने अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझा। पुलिस कर्मियों को कोतवाली परिसर में खुलेआम गाली-गलौज की गई और धन उगाही कर देने की बात भी कही गई, लेकिन पुलिस का कार्यखास होने की वजह से पूरे मामले पर पर्दा डाले जाने का प्रयास किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपने सारे कपड़े उतारकर शर्मनाक हंगामा किया, इसकी वजह से महिला आरक्षियों को भी अपना सिर झुकाना पड़ गया। अब इस मामले में अधिकारी जांच कर कार्रवाई करने की सफाई दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

-------------
पुलिस कार्रवाई होते देख बिफरा था युवक
सुनील यादव शहर से ही सटे गांव शीतलपुर का रहने वाला है। पहले वह मैक्स पिकअप चलाकर डग्गेमारी करता था, लेकिन बाद में पुलिस के संपर्क में आया तो कार्यखास बन गया। जब पुलिस उसकी है तो किसी से क्यों डरे। इसी गलतफहमी में उसने नाश्ते की ठेल लगाने वाले को पीटा, जब पुलिस कार्रवाई हुई तो कोतवाली परिसर में ही बिफर गया और जमकर हंगामा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed