{"_id":"692f1d178360c35bc10b2d73","slug":"the-farmers-face-lights-up-after-seeing-the-flourishing-mustard-crop-etah-news-c-163-1-eta1003-142807-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लहलहाती सरसों की फसल को देख किसान के चेहरों पर रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लहलहाती सरसों की फसल को देख किसान के चेहरों पर रौनक
Tue, 02 Dec 2025 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
जैथरा क्षेत्र में लहलहाती सरसों की फसल। संवाद
जैथरा। खेतों में लहलहाती सरसों की फसल को देख किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। फसल पर फूल आने लगा है जो सभी को आकर्षित कर रहा है। पौध पर आए पीले फूल को देखकर किसान अच्छी पैदावार की संभावना जता रहे हैं।
वीरवनी गांव के किसान कांशीराम पाल ने बताया कि एक बीघा फसल में अधिकतम ढाई क्विंटल सरसों की पैदावार मिलती है। खेतों में लहरा रही फसल को देखकर इस बार अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद है। सरसों की फसल में तेजी से कीट भी लगता है जो कुछ ही दिन में फसल को बर्बाद कर देता है। यदि फसल को कोई रोग नहीं लगा तो इस बार फसल से अच्छी आय हो सकती है।
कस्बे के किसान अशोक मिश्रा ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय मार्ग किनारे खेत की रखवाली करनी पड़ रही है क्योंकि बच्चों के खेत में घुसने पर फसल खराब होने की आशंका रहती है। बच्चे और युवा सरसों की फसल को देखकर फोटो, वीडियो, रील बनाने के लिए खेतों में घुस जाते हैं।