{"_id":"68b86becc11ef4d92409b54e","slug":"the-couple-from-kolkata-was-first-pickpocketed-and-then-beaten-up-etah-news-c-163-1-sagr1016-138452-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोलकाता से आए दंपती की पहले जेब काटी, फिर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोलकाता से आए दंपती की पहले जेब काटी, फिर पीटा
Wed, 03 Sep 2025 09:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
जेब कटने की घटना के बाद जानकारी देती पीड़ित महिला व उसका पति। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। शहर के अलीगंज रोड तिराहे पर बुधवार की देर रात लगभग 9:30 बजे कोलकाता से आए एक दंपती के साथ जेबकतरों ने बदतमीजी की। इसके बाद जेब काटकर मोबाइल निकाल लिया और विरोध पर दंपती को पीट दिया।
कोलकाता से आई अंकिता ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे वह अपने पति के साथ अलीगंज तिराहे पर उतरी। उसी समय कुछ लोगों ने आकर ऑटो को घेर लिया और बदतमीजी करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने धक्का मारकर महिला को ऑटो में गिरा दिया और पति को गालियां देने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने दंपती को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान ही एक व्यक्ति महिला के पति की जेब से मोबाइल फोन निकाल ले गया।
थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह देखकर दंपती को पीटने वाले मौके से भाग गए। इसी बीच एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।