फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The Congress performance steeple

घंटाघर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 19 Aug 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
The Congress performance steeple
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लखनऊ में नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। घंटाघर पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर अजीत सिंह को सौंपा। कांग्रेसियों ने सपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह ने कहा कि सपा सरकार में सूबे के अंदर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार भ्रष्टाचारियों को जांच से बचाने का प्रयास कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यादव सिंह हैं। उन्होंनेे कहा कि लखनऊ में विधानसभा का घेराव करते समय पुलिस ने जो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया वह निंदनीय है।  इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले, खेमचंद कुसुम, विजेंद्र कश्यप, विशंभर दयाल गुप्ता, गीतम सिंह, राजवीर सिंह, भगवान स्वरूप प्रजापति, विजय सोलंकी प्रधानाचार्य, सूरजपाल भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed