फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The coaching center is operating without a fire safety certificate; a notice has been issued.

Etah News: बिना फायर एनओसी के संचालित हो रही कोचिंग, थमाया नोटिस

Thu, 25 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The coaching center is operating without a fire safety certificate; a notice has been issued.
एटा। जिले में अवैध रूप से कई निजी कोचिंग संचालित हैं। इसके भौतिक सत्यापन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से एक टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा श्रंगार नगर में संचालित एक निजी कोचिंग को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शृंगार नगर में गुरुकुल क्लासेज के नाम से निजी कोचिंग संचालित हो रही थी। शिकायत मिली थी कि कोचिंग बिना फायर एनओसी और भूकंप रोधी अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना संचालित हो रही है। वहीं कोचिंग संचालक के पास पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है जिससे अन्य लोगों को निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


गठित टीम द्वारा कोचिंग का भौतिक सत्यापन करने के लिए पहुंची। उस दौरान कोचिंग में ताला लगा हुआ मिला। इस पर कोचिंग संचालक को नोटिस दिया गया है। साथ ही कोचिंग संचालक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed