फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The children showed talent in sports meet

स्पोर्ट्स मीट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 14 Nov 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 14 Nov 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
बाल दिवस के मौके पर नगर के जेपी पब्लिक एकेडमी में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स मीट में बच्चों को विभिन्न खेलों के माध्यम से मनोरंजन कराया गया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ विभिन्न खेलों में सहभागिता की। विजेता प्रतिभागियों का अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि निर्मल अग्रवाल ने जवाहरलाल नेहरू और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से आव्हान किया कि अपने बचपन की ईमानदारी, सादगी, शरारत को अपने जीवन पर्यंत तक जिंदा रखें जिससे पूरा जीवन आनदंमय हो सके। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि चाचा नेहरू ने अपनी युवा अवस्था और अपने बुढ़ापे तक अपने बचपन को जिंदा रखा जिससे वह बच्चों में भी जीवन पर्यंत लोकप्रिय बने रहे। बालक और बालिका वर्ग में 120 प्रतिभागी खिलाड़ियों को विभाजित किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूरे उत्साह के साथ बच्चों ने सहभागिता की। कक्षा आठ की टीम खो-खो प्रतियोगिता में विजयी रही। वहीं कैरम प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने रोमांचकारी प्रदर्शन से सभी को हतप्रभ कर दिया। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने जब कैरम की गोटी से चाल चलना शुरू किया तो प्रतिद्धंदी खिलाड़ी व दर्शक खिलाड़ियों की चाल को अपलक निहारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतियोगिताओं के बीच जबरदस्त रोमांचकारी मुकाबले चलते रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका जवर सिंह, आरती साहू, रेनू माहेश्वरी, अफशा ने निभाई।  प्रधानाचार्य एके सक्सेना, डीके झा, मोहित कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान ज्योति, अर्शी, रूपल, मंजुल, साहीन, प्राची, मीनू, मीरा, शिखा, शंशाक, उस्मान खॉन, नवल माहेश्वरी, संजीव, पीके पुण्ढीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed