{"_id":"67b4cbceae1102a6a405e576","slug":"the-cause-of-death-was-not-known-in-the-post-mortem-report-etah-news-c-163-1-eta1001-129855-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत की वजह पता नहीं चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत की वजह पता नहीं चली
Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला सूखा निवासी एक व्यक्ति रविवार की देर शाम गांव बेरनी के पास नशे की हालत में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिसके बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है।
थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के मजरा जात नगला सूखा निवासी डोरीलाल ने बताया कि भाई कमल सिंह की रविवार को घर से चला गया था। आरोप है कि दो लोग उसको लेकर गए थे। जिसके बाद उसी दिन देर शाम कमल सिंह नशे की हालत में गांव बेरनी के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही मौके पर हम लोग भी पहुंच गए। हमें आशंका है कि भाई को शराब में विषाक्त पदार्थ पिलाकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जिसके बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो मामंले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जाएगी, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।