{"_id":"6361592143a37d00974597fb","slug":"the-bike-rider-took-away-the-young-man-s-chain-etah-news-agr5519566167","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चेन तोड़ ले गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की चेन तोड़ ले गए बाइक सवार
विज्ञापन
एटा। बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रहा है। इसी के चलते लगातार घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। जहां वनगांव रोड पर दोपहर के समय बाइक सवार दो बदमाश एक युवक की सोने की चेन तोड़कर भाग गए।
वनगांव रोड निवासी भूपेंद्र सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह दोपहर के समय घर से करीब 100 मीटर दूर एक दुकान पर कुछ सामान लेने गए थे। वहां से सामान लेकर घर वापस आने लगे।
इस दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक आए, इनमें से एक युवक हेलमेट पहने था। पीछे बैठे युवक ने उसके गले में पड़ी एक तोला की सोने की जंजीर तोड़ ली और बाइक भगा ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वहां पुलिस ने आसपास के परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। कोतवाली नगर के अपराध निरीक्षक विष्णु शर्मा ने बताया कि युवक द्वारा चेन तोड़ने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक का नंबर नहीं दिखाई पड़ रहा है।