फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The administration reached the village to buy wheat, planted a fork

Etah News: गेहूं खरीदने गांव में पहुंचा प्रशासन, लगाया कांटा

Fri, 03 May 2024 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 May 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
The administration reached the village to buy wheat, planted a fork
एटा। जनपद में इन दिनों गेहूं की सरकारी खरीद की जा रही है। क्रय केंद्रों पर किसान पहुंच नहीं रहे हैं। ऐसे में 100 क्विंटल से अधिक गेहूं होने पर गांव में ही कांटा लगाया जा रहा है। जलेसर क्षेत्र के गांव जमालपुर गादरी में विपणन विभाग ने कांटा लगवाकर तीन किसानों के 240 क्विंटल गेहूं की खरीद की।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए जिले में 84 क्रय केंद्र खोले गए हैं। अब तक 4513.135 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद क्रय केंद्र पर हो पाई। किसानों से 2275 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा जा रहा है। जबकि मंडी में मूल्य अधिक है ऐसे में किसान क्रय केंद्रों पर कम संख्या में पहुंच रहे है। उच्चाधिकारियों के निर्देश हुए कि अगर किसी गांव में किसानों के पास 100 क्विंटल से अधिक गेहूं है, तो उस गांव में कांटा लगाकर गेंहू की खरीद की जाए।
विज्ञापन

इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क करे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया जलसेर क्षेत्र के गांव जमालपुर गादरी में 240 क्विंटल गेहूं एक ही स्थान पर उमेश पाल सिंह, रविंद्रपाल व विक्रम सिंह का था। किसानों से संपर्क किया गया और गांव में कांटा लगाकर 240 क्विंटल गेहूं की खरीद कराई गई। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ केंद्र प्रभारियों को दिया नोटिस
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग के जिले में 8 क्रय केंद्र बने हैं। एक मई को खाद्य विभाग के किसी भी केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं हुई। इस पर सभी 8 केंद्र प्रभारियों को नोटिस दिया गया है। उन्हें खरीद में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed