फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The accused wore similar clothes at the time of the theft.

Etah News: चोरी के वक्त एक जैसे कपड़े पहनते थे आरोपी

Wed, 28 Jan 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The accused wore similar clothes at the time of the theft.
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी। संवाद
एटा। जिले के अलीगंज व जैथरा थाना क्षेत्र में हुई आठ चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया। मामले में चौकाने वाले तथ्य सामने आए। पकड़े गए आरोपी वारदात को अंजाम देते समय एक जैसे कपड़े पहनते थे। ताकि उनकी पहचान न हो और सीसीटीवी फुटेज में भ्रम बना रहे। यह तरीका उन्होंने पुलिस से बचने के लिए जानबूझकर अपनाया था।
विज्ञापन


सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि आरोपी पहले घटनास्थल के आसपास किराये पर कमरा लेकर रहते थे। उसके बाद दिन के समय बंद मकान और शराब के ठेकों की रेकी करते थे। रात में पैदल जाकर कुंदा काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के बाद सोने-चांदी के आभूषण सुनार को बेचकर नशा और अन्य शौक पूरे करते थे। इसी गैंग ने अलीगंज के मोेहल्ला लुहारी दरवाजा, मोहल्ला बच्चनलाल, गांव हत्सारी और यहीं के शराब ठेके और नथुआपुर में चोरी की।
विज्ञापन


इसके अलावा जैथरा थाना क्षेत्र के गांव धुमरी में इन लोगों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। बताया कि पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में अधिकांश वारदात के समय तीनों आरोपी एक ही तरह के कपड़ों में नजर आए। इससे यह स्पष्ट हुआ कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देते समय वे पहचान छुपाने की पूरी रणनीति के साथ निकलते थे। सीओ ने बताया कि आरोपी चोरी वाले दिन देर शाम अपने मोबाइल फोन बंद कर लेते थे और अगले दिन ही उन्हें चालू करते थे। सीडीआर विश्लेषण से उनकी यह करतूत उजागर हुई। इससे पुलिस को चोरी की घटनाओं की गतिविधियों को जोड़ने में अहम सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed