फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager, upset over being scolded by his mother, goes missing; takes 50,000 rupees with him

Etah News: मां की डांट से नाराज किशोर लापता, 50 हजार रुपये भी ले गया

Tue, 20 Oct 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teenager, upset over being scolded by his mother, goes missing; takes 50,000 rupees with him
मिरहची। मां की डांट से नाराज 15 वर्षीय किशोर घर से 50 हजार रुपये और मोबाइल लेकर लापता हो गया। रातभर तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी महिला ने बताया कि रविवार को एक युवक से कहासुनी होने के बाद उन्होंने बेटे को डांट दिया था। घर से बाहर जाने से मना कर दिया था। इसी बात पर वह नाराज था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह नवमी की पूजा में व्यस्त थीं। इसी दौरान बेटा घर में रखे करीब 50 हजार रुपये और मोबाइल लेकर बिना बताए चला गया। शाम तक बेटे के घर नहीं लौटने पर उन्हें चिंता हुई। इसके बाद पंप कर्मचारियों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रातभर तलाश करने के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने थाना मिरहची में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

---
बच्चों से संवाद बनाए रखना जरूरी
मनोचिकित्सक डॉ. वसुंधरा ने बताया कि किशोरावस्था में बच्चों के व्यवहार में बदलाव और छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की बात धैर्यपूर्वक सुननी चाहिए। मोबाइल इस्तेमाल के संबंध में सख्ती करने के बजाय बातचीत करना बेहतर है। बच्चे की नाराजगी की वजह समझकर उसे अपनी बात रखने का अवसर देना चाहिए। बच्चा घर से लापता हो जाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें और उसकी हाल की तस्वीर व संभावित ठिकानों की जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और थाना पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। - संकल्पदीप कुशवाहा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed