फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager kidnapped, beaten and threatened with death

Etah News: किशोर का अपहरण कर पीटा दी जान से मारने की धमकी

Sun, 19 Oct 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped, beaten and threatened with death
एटा। मोहल्ला बापू नगर निवासी शकुंतला देवी ने शिवम चौहान उर्फ सिम्मा चोर निवासी सुनहरी नगर सहित 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में लिखाई गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने सब्जी लेकर लौट रहे बेटे को रोककर स्कूटी से उतारा। इसके बाद अपहरण कर सकीट रोड पर खेतों में ले गए और लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
शकुंतला देवी ने बताया कि 15 अक्तूबर को बेटा राजन दोस्त मोहन के साथ सब्जी लेकर घर लौट रहा था। उसी समय गेस्ट हाउस के पास सामने से आकर शिवम चौहान उर्फ सिम्मा चोर और भाई ईशू निवासी सुनहरी नगर ने मोहन को गालियां देते हुए स्कूटी को रुकवा लिया। इनके साथ सचिन और अमित निवासी राधा विहार सहित 11 अन्य लोग थे। राजन को स्कूटी से जबरन उतारकर पीटा।
विज्ञापन

शोर सुनकर राहगीर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। बेटे ने घर आकर जानकारी दी, तब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed