{"_id":"6446ccc9fff0f84d130342ec","slug":"teenager-injured-due-to-dupatta-getting-stuck-in-thresher-etah-news-c-25-1-134948-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: थ्रेशर में दुपट्टा फंसने से किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: थ्रेशर में दुपट्टा फंसने से किशोरी घायल
Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर छछैना में रविवार रात करीब 8.30 बजे गेहूं की कुटाई की जा रही थी। इस दौरान थ्रेशर में दुपट्टा फंसने से पुष्पेंद्र की पुत्री श्वेता (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं। किशोरी ने बताया कि वह पिता, भाई निखिल और ताऊ प्रेम सागर के साथ गेहूं निकलवाने में सहयोग कर रही थी। तभी गले में पड़ा दुपट्टा थ्रेशर की पंखड़ी में फंस गया और फंदा बन गया। इसकी वजह से घायल हो गईं और दम घुटने से किसी तरह बच गई। पिता व अन्य परिजन रात करीब 9 बजे किशोरी को मेडिकल कॉलेज लेकर आए और उपचार कराया। इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ मिल गया है।