फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   teenager died by drowning in pond who went to defecate in Etah

Etah: पिता के साथ गया था खेत, नहीं लौटा घर; सुबह तालाब में उतराता मिला शव... घर में मची चीख पुकार

Tue, 09 Jul 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 07:00 PM IST
सार

पिता के साथ किशोर खेत जुताई के लिए गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
teenager died by drowning in pond who went to defecate in Etah
तालाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में युवक ट्रैक्टर से अपने खेतों की जुताई करने गया था। उसका 16 वर्षीय बेटा उसके साथ था। बताया गया बेटा पिता से शौच करने की बात कह चला गया था। सोमवार को उसको खोजा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह तालाब में उसका शव मिला।

विज्ञापन


घटना जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बैनी की है। गांव में सोमवार सुबह 10 बजे महेश सिंह यादव ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कराने गए थे। साथ में 16 वर्षीय बेटा वीकेश भी था। बताया खेत पर पहुंचने के बाद वीकेश पिता से शौच की कह कर चला गया। शाम को खेत की जुताई करा कर महेश सिंह घर पहुंचे तो उन्हें वीकेश घर पर नहीं मिला। उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह महेश सिंह बेटे की तलाश में खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान गोशाला के पास स्थित तालाब के पास वीकेश की चप्पल दिखाई दी। इस पर महेश सिंह तालाब में घुस गए। जहां गड्ढे में बेटे का शव मिल गया। शव मिलने की सूचना पर गांव के लोग जा पहुंचे। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक दयाशंकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पुत्रों में बड़ा था वीकेश

महेश के दो बेटे हैं उसमे वीकेश बड़ा था। बताया गसा वह कक्षा 8 का छात्र था। गांव के लोगों के ने बताया उसका व्यवहार सभी के प्रति सौम्य था। पढ़ने में होशियार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed