फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teen leg stopped working due to fake treatment in Etah

Etah: 'झोलाछाप के इलाज से किशोर हो गया दिव्यांग, पैर ने काम करना किया बंद' मां की शिकायत पर टीम ने की जांच

Sat, 12 Aug 2023 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 07:15 PM IST
सार

एटा में पीड़ित की मां ने कहा कि झोलाछाप के इलाज से बेटा दिव्यांग हो गया है। उसके पैर ने काम करना बंद कर दिया है। मां की शिकायत पर टीम ने गांव पहुंचकर जांच की 

विज्ञापन
Teen leg stopped working due to fake treatment in Etah
Etah: 'झोलाछाप के इलाज से किशोर हो गया दिव्यांग, पैर ने काम करना किया बंद' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में झोलाछाप के इन्जेक्शन लगाने के बाद 12 वर्षीय किशोर का पैर सुन्न हो गया। अब उसका पैर काम नहीं कर रहा है। किशोर की मां आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। इस पर शनिवार को टीम गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। आरोपी झोलाछाप क्लीनिक बंद करके फरार है। 

विज्ञापन


घटना मिरहची थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव की है। गांव निवासी सीमा ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया 12 वर्षीय बेटे को सर्दी की शिकायत सहित कान में दर्द की शिकायत थी। वह उसे लेकर एक क्लीनिक पर गई। वहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद बेटे का पैर सुन्न हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कारस्तानी: बंद हो चुके अस्पताल-पैथोलॉजी लैब की लगा दी NOC, 32 के पकड़े गए
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया बेटे का पैर काम नहीं कर रहा है। वह दिव्यांग हो गया है। शिकायत पर शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ सर्वेश ने मिरहची पीएचसी से पीड़िता के घर टीम भेज जांच पड़ताल कराई। डिप्टी सीएमओ ने बताया बालक सहित उसके परिजनों को बुलाया गया है। क्लीनिक संचालक क्लीनिक को बंद कर फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed