{"_id":"641b48285a7e45f92400cc8f","slug":"team-reached-gaushala-to-investigate-viral-video-etah-news-c-25-1-99304-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए गोशाला पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए गोशाला पहुंची टीम
Wed, 22 Mar 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। विकासखंड क्षेत्र के गांव लल्लूखेड़ा स्थित अस्थायी गोशाला में मृत गोवंश को बैलगाड़ी से खींचने का वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर मंगलवार को पशुपालन विभाग की टीम पड़ताल करने के लिए गोशाला पहुंची।
ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कौशल ने अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। वहां तैनात कर्मचारी किशनपाल सिंह, रामेश्वर व अन्य एक महिला कर्मचारी को फटकार लगाई। गोशाला में गोवंश की अच्छी देखभाल व चारा-पानी समय पर दिए जाने की हिदायत दी। साथ ही बीमार गोवंशों की सूचना पशुपालन विभाग को देकर तत्काल चिकित्सा कराने को कहा।
गोशाला में पानी के टैंक की सफाई एवं गायों को शुद्ध पानी की व्यवस्था करने की बात कर्मचारियों से कही। भविष्य में मृत गोवंश के अंतिम संस्कार का कार्य हिंदू रीति-रिवाज से कराने के निर्देश दिए। गोरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा ने गो सेवा संघ द्वारा गोशाला के कर्मचारी एवं संचालक को गो संरक्षण में सहयोग देने का भरोसा जताया। अनूप मिश्रा, भरत, विकास कुमार, विवेक शर्मा, चिंटू पंडित आदि लोग मौजूद रहे।