फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teachers protested against online attendance through signature campaign

Etah News: शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान से किया ऑनलाइन हाजिरी का विरोध

Thu, 11 Jul 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested against online attendance through signature campaign
एटा। ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध चौथे दिन भी जा रहा। सुबह के समय शिक्षकों ने विद्यालयों में काली पट्टी बांध शैक्षणिक कार्य किया। शाम को एक शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षक कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंचे। मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विक्रम सिंह को दिया। दूसरे शिक्षक संगठन ने निधौली कलां बीआरसी पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अभा प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं व अनुदेशक पहुंचे। जिलाध्यक्ष लोकपाल व जिलामंत्री वीरपाल के नेतृत्व में धरना स्थल से मार्च निकाला। नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन कार्यरत शिक्षक व शिक्षिकाओं की पूर्व से लंबित समस्याओं का निराकरण किया जाए। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं को 15 सीएल, 30 ईएल की सुविधा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

कैशलेश चिकित्सा सुविधा (बिना प्रीमियम) दिया जाए। इसके अलावा डिजिटल फेस छायांकन को समाप्त किया जाए। प्रवीन फौजी,ओमवीर राजपूत, विश्वनाथ सिंह, संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की सहमति व असहमति पर हस्ताक्षर कराए गए। अभियान में हस्ताक्षर के दौरान किसी भी शिक्षक ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में सहमति नहीं दी। सभी ने असहमति पर हस्ताक्षर किए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी ब्लॉकों में बीआरसी पर हस्ताक्षर अभियान चला। नेम सिंह वर्मा, सुधीर कुमार, नीतू सिंह, मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed