{"_id":"585ad1134f1c1bd663e3b143","slug":"teachers-protest-at-the-office-of-the-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का बीएसए कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का बीएसए कार्यालय पर धरना
Amar Ujala
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
धरना देते शिक्षक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना देकर सभा आयोजित की। शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की मांग उठाते हुए उनके तत्काल समाधान की मांग उठाई। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव ने कहा कि प्रदेश के लाखों बेसिक शिक्षक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा। जिला महामंत्री खूबेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि तमाम शिक्षकों के चयन वेतनमान भी नहीं लगाए गए हैं।
शिक्षकों का चयन वेतन मान शीघ्र दिया जाए। वर्ष 2015-16 के अवशेष डीए एवं बोनस का भुगतान भी इसी माह किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव एवं कोषाध्यक्ष मंजू सोलंकी ने भी शिक्षकों की समस्याओं को उठाते हुए निराकरण की मांग उठाई। एडीएम को सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों ने प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय एवं सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पदों पर शिक्षकों को पदोन्नति की मांग की।
विज्ञापन
शासन के निर्देशों के क्रम में शिक्षकों के गृह ब्लॉक में स्थानांतरण एवं पारस्परिक स्थानांतरण किए जाएं। नवनियुक्त शिक्षकों के अवशेष वेतन एरियर का भुगतान किया जाए। नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं बनवाने और पदोन्नति शिक्षकों को मूल वेतन दिलाने की मांग उठाईं गईं।
शिक्षकों के धरना प्रदर्शन के दौरान प्रज्ञा अग्रवाल, विनय यादव, संगीता माहेश्वरी, नीतू सिंह, रेखा वशिष्ठ, ललीतेश कुलश्रेष्ठ, राजपाल सिंह, रामनरायण मौजूद रहे।