फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teacher suspended for posting political post on social media

Etah News: सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डालने पर शिक्षक निलंबित

Fri, 28 Apr 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for posting political post on social media
जलेसर। क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डाल दी। पोस्ट भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के संज्ञान में आई। उन्होंने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को शिकायत भेज दी। मामले में बीएसए ने जांच कराकर शिक्षक को निलंबित कर दिया है। विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला गडरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सतीश कुमार ने 12 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक राजनीतिक पोस्ट की। पोस्ट विधायक संजीव दिवाकर के संज्ञान में आई। उन्होंने शिक्षक की शिकायत राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा संदीप सिंह से की। जिसमें बताया गया कि सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डाल कर सरकार की छवि धूमिल करने का अनैतिक प्रयास किया गया है। वहीं राजनीतिक पार्टी के एजेंट की तरह कार्य कर कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध आचरण किया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी जलेसर से कराई। जांच के दौरान आरोपी शिक्षक द्वारा बार-बार कहने के बाबजूद जांच अधिकारी को न तो अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया और न ही शिकायत के विरुद्ध कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट बीएसए को दी। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक सतीश कुमार को निलंबित करते हुए प्राथमिक विद्यालय नगला कोंडरा ब्लॉक जलेसर से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed