{"_id":"66156c77786b9c5f7d05cbfb","slug":"tappebaj-stole-one-lakh-from-young-man-pocket-by-asking-for-lift-in-his-bike-in-etah-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक में लिफ्ट मांगी...पीछे बैठ जेब से पार दिए एक लाख, बच्चे की फीस देने जा रहा था युवक; पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक में लिफ्ट मांगी...पीछे बैठ जेब से पार दिए एक लाख, बच्चे की फीस देने जा रहा था युवक; पुलिस कर रही तलाश
Tue, 09 Apr 2024 09:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:57 PM IST
सार
बाइक में लिफ्ट मांगी और पीछे बैठकर टप्पेबाज ने युवक की जेब से एक लाख पार दिए। वह बच्चे की फीस देने जा रहे थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बाइक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। एक घटना का खुलासा हो नहीं पाता तब तक दूसरी हो जाती है। यह पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। ऐसी ही एक घटना सोमवार को देखने को मिली। जब शहर शिवभजन बाइक से कासगंज जा रहे थे। एक युवक ने लिफ्ट मांगी। पीछे बैठा और जेब से एक लाख रुपये निकालकर चंपत हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर का रहने वाला है। शिवभजन ने बताया कि बेटे की फीस देने कासगंज स्थित स्कूल जा रहे थे। रेलवे लाइन के पास एक युवक ने बाइक में लिफ्ट मांगी। कहा कि मुझे मिरहची तक जाना है। हमने उसे बैठा लिया। रास्ते में पता नहीं कब उसने जेब में रखे एक लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस तलाश में जुटी
मिरहची में वह उतर गया। जब हम कासगंज पहुंचे तो देखा कि जेब में रुपये नहीं हैं। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वहां से वापस मिरहची आए तो वह युवक कहीं नहीं मिला। इसके बाद वह मिरहची थाना पहुंचे। उन्होंने अज्ञात टप्पेबाज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी केके लोधी ने कहा कि मामला दर्ज कर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन