जगनेर कांड में नया मोड: पुलिस को मिल सकती है क्लीन चिट, पूछताछ के लिए उठाया था पति; पत्नी ने जहर खाकर दी जान
जगनेर कांड में एक और आरोपी पकड़ा गया, जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। गिरफ्तार शख्स ने बताया कि पुलिस वालों ने अपहरण व मारपीट नहीं की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगनेर कांड में रविवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने एक अन्य आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर केस पर ही सवाल उठा दिए हैं। विशाल के हवाले से पुलिस का दावा है कि मनोज को पुलिसवालों ने न तो अगवा किया और न ही मारपीट की। मनोज के साथ जो भी घटना हुई नामजद आरोपियों ने की थी।
पुलिस ने शनिवार को काकी परमार को पकड़ा। रविवार को उसके एक दोस्त सरैंधी निवासी विशाल को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार रवि, विशाल और काकी ने मिलकर साजिश रची थी। रवि ने फोन करके मनोज को बुलाया। काकी और विशाल बाइक से पहुंचे थे। उसे पकड़ लिया। बेरहमी से पीटा। कई घंटे खेत में बंधक बनाकर रखा। उसके घरवालों से दो लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं मिलने पर रवि पचौरी ने सागर नाम के सिपाही को फोन किया। बताया कि एक सट्टेबाज को मोबाइल सहित पकड़ा है। सिपाही प्राइवेट कार से दो अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचा। कार से मनोज को चौकी पर लेकर आया। मनोज का मोबाइल बंद हो गया था। चार्ज किया तो घर से फोन आया। बताया कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौत के बाद वृद्धा की लाश को कार में डालकर लाए, अंगूठे के निशान से संपत्ति का करा लिया वसीयतनाम...
यह था मामला
मनोज शर्मा ने 4 अप्रैल को केस दर्ज कराया था। बताया था कि 3 अप्रैल की रात कार सवार 4 लोगों ने उन्हें उठाया। सरैंधी चौकी ले गया वहां बेरहमी से पीटा। परिजन को फोन करके दो लाख रुपये पुलिस चौकी पर लाने का दबाव बनाया। रकम नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी। धमकाने वालों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। पत्नी को उसकी (मनोज की) मौत की झूठी खबर तक दे दी। इसी सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना के प्रकाश में आने पर अफसरों ने एक दरोगा और तीन सिपाही निलंबित कर दिए। दर्ज कराए केस में पुलिसकर्मियों के गुर्गे रवि पचौरी और काकी परमार को नामजद किया गया था। बाकी आरोपी अन्य में रखे गए थे।
ये भी पढ़ें - UP: वंदे भारत एक्सप्रेस की वजह से बदला इन पांच ट्रेनों का समय, जानें कहां-कितने समय का है ठहराव
उठ रहे हैं ये सवाल
1 - मुकदमे में अपहरण कार से लिखाया गया। पुलिस ने लिखापढ़ी में कार को शामिल नहीं किया।
2 - मुकदमे में चार लोगों के अपहरण करने की बात लिखाई गई। पुलिस की कहानी में तीन पुलिसकर्मी उसे लेकर आए थे।
3 - जेल भेजने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे। प्राइवेट आदमी जेल भेजने की धमकी कैसे दे सकते हैं। पुलिस जब उनसे नहीं मिली थी।
4 - रवि पचौरी और सिपाही सागर के बीच क्या संबंध है। रवि के एक फोन पर सिपाही कार से कैसे पहुंच गया।
ये भी पढ़ें - UP: घर के बाथरूम से निकला मगरमच्छ, खूंखार को देख कर अटकी सांसें, ऐसे थे दहशत भरे वो पल