फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   taikvaando pratiyogita mein shikha-rishabh avval

ताईक्वांडो प्रतियोगिता में शिखा-रिषभ अव्वल

Tue, 11 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
taikvaando pratiyogita mein shikha-rishabh avval
ताईक्वांडो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा। शहर के सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन हुआ। मारहरा के शारदा कांवेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय ताईक्वांडों प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवांवित किया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजीव दास ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय सेंट पाल्स स्कूल में जिला ताईक्वांडो एसोसिएशन के सौजन्य से पहली जनपदीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शारदा कान्वेंट स्कूल मारहरा के सात छात्रों ने शिरकत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा पांच की शिखा एवं कक्षा चार के रिषभ सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। कक्षा पांच के प्रियांशु यादव प्रथम, कक्षा एक की कीर्ति और दिव्यांशु राजपूत को सिल्वर मेडल मिला, कक्षा पांच के पुष्कर सिंह और प्रियांशु यादव ने कांस्य पदक जीते। सोमवार को विद्यालय प्रबंधन ने विजेता छात्रों को सम्मानित कर हौसला अफजाई की। प्रबंधक डाक्टर सुबोध सक्सेना, डा0 एकता सक्सेना, प्रिंसिपल राजीव मसीह, अंकिता सक्सेना, रेशू अजमेरा, रफत, रिचा, आशिया, अर्चना उपाध्याय, आनंद गुप्ता, शैलेंद्र साहू, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, मुख्य संरक्षक रामलाल कुशवाह, कोच कपिल देव ने खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस मौके पर गोल्ड मेडल पाने वालों में नमन गुप्ता, लवन्य, प्रशांत, प्रांजल, दिव्यांश शाक्य, भुवनेश, हमजा समी, लकी यादव, कपिश प्रताप, सुमित कुमार, ब्रजेश कुमार, मोहम्मद अली इमरान, स्वास्तिक, मोनिका राजपूत, महिमा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed