{"_id":"e3cb064c1f7ed717c443cd307bccd311","slug":"tahseen-anger-burst-against-the-administration-put-the-jam-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीन प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीन प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील में सुविधा शुल्क देने के बाद भी आवेदकों के जाति, आय और मूल निवासी प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे। इसी से गुस्साए आवेदकों ने सोमवार को तहसील गेट के सामने हाईवे पर जाम लगा कर हंगामा करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार आवेदकों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। आवेदकों ने डीएम कार्यालय में मामले की शिकायत की है।
सकीट, शीतलपुर, बागवाला निवासी आवेदक, प्रवीन, आलोक, सुशील, प्रमोद ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पूर्व जाति, आय और मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन पर रिपोर्ट लगवाने के लिए पहले लेखपाल को सुविधा शुल्क दिया बाद में एकल विंडो पर शुल्क देना पड़ा। सुविधा शुल्क देने के बाद भी तहसील प्रशासन ने अभी तक प्रमाणपत्र जारी नहीं किए हैं। इसके चलते आवेदक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन फार्म नहीं भर पा रहे। इसी से गुस्साए आवेदकों ने हाईवे पर उतार आए और जाम लगाकर हंगामा करते हुए तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर आधा घंटे बाद पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने आवेदकों को किसी प्रकार समझा कर शांत कराते हुए जाम खुलवाया। जाम लगने के कारण हाईवे के दोनो ओर तहसील गेट से ट्रांसपोर्ट नगर और कचहरी तिराहे पर वाहनाें की लंबी कतार लग गई।