{"_id":"6568cb94e291f53cf7094612","slug":"sweeper-accuses-council-representative-of-assault-etah-news-c-163-1-eta1001-9009-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सफाईकर्मी ने लगाया सभासद प्रतिनिधि पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सफाईकर्मी ने लगाया सभासद प्रतिनिधि पर मारपीट का आरोप
Thu, 30 Nov 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारी दिनेश बाल्मीकि के साथ सभासद प्रतिनिधि ने पिटाई की है। इसकी शिकायत कोतवाली नगर में दी गई है।
पीड़ित का आरोप है कि बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 11:30 बजे बस स्टैंड के सामने श्रेयस ग्रामीण बैंक के नीचे लीकेज सही कराने का कार्य करा रहा था। उसी समय मोबाइल पर वार्ड 13 के सभासद प्रतिनिधि चंदन शर्मा का फोन आया और मुझसे पूछा कि तू कहां पर है। तब बताया कि लीकेज सही कराने का कार्य करा रहा हूं। जिसके बाद सभासद प्रतिनिधि चंदन शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तू वहीं रूक मैं आ रहा हूं।
इसके बाद थोड़ी देर बाद सभासद प्रतिनिधि 8 से 10 अज्ञात लोगों को लेकर कार्य स्थल पर पहुंचे तथा गाली-गलौज कर पिटाई की गई। आरोप है कि लाइसेंसी पिस्टल निकालकर मेरे ऊपर तान दी और गालियां एवं जातिसूचक शब्द भी बोले गए। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल भी पैदा हो गया। जाते समय धमकी भी देकर गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि सफाईकर्मी की ओर से तहरीर दी गई है, मामले की जांच कराई जा रही है, इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।