फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Suicide by jumping in front of the bus has come to muscle captive

पेशी पर आए बंदी ने बस के आगे कूद जान दी

Wed, 11 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 11 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Suicide by jumping in front of the bus has come to muscle captive
बुधवार को कोर्ट में तारीख कर लौटते समय बस स्टैंड पर बंदी पंकज (41) रोडवेज बस के आगे कूद गया। साथ आए पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी, एसडीएम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी तक मृतक के परिवारीजन नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन



जिला फीरोजाबाद थाना पचोखरा के गांव गढ़ी निर्भय निवासी बंदी पंकज पुत्र सुरेश पर हत्या और लूट सहित तीन मुकदमे दर्ज थे। एक लूट का मुकदमा थाना अवागढ़ में भी दर्ज था। करीब छह साल से जेल में निरुद्ध पंकज यहां जिला जेल में भी रहा था। अब बदायूं जेल में बंद था। बताते हैं कि बुधवार को डकैती कोर्ट में उसकी पेशी थी। उसे लेकर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दयाल सिंह, अर्जुन सिंह व नरेंद्र सिंह आए थे।
विज्ञापन




कोर्ट में तारीख होने के बाद दोपहर करीब तीन बजे सिपाही बस स्टैंड पहुंचे, तभी पंकज रोडवेज बस के आगे कूद गया। घबराए पुलिसकर्मियों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ सकीट आशाराम अहिरवाल व एसडीएम अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। बंदी के साथ आए पुलिस कर्मियों ने बताया कि पंकज का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। एटा पहुंचने से पहले भी पंकज ने बस से कूदने की कोशिश की थी, तब बचा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक सिपाही के कांपने लगे हाथ
घटना के बाद एक सिपाही के पसीने छूट रहे थे। मोबाइल नंबर लिखने के दौरान उसके हाथ कांप रहे थे। अन्य साथियों के समझाने के बाद भी सिपाही सामान्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed