फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sub inspector tied Rakhi to six grieving sisters and gave them gifts After death of their only brother in Etah

UP News: इकलौते भाई को लील गया हादसा, छह बहनों को बिलखता देख... दरोगा का पिघला दिल; राखी बंधवाकर दिए उपहार

Mon, 19 Aug 2024 11:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 11:25 PM IST
सार

हादसे में इकलौते भाई की मौत हो जाने से छह बहनें पहले राखी पर्व पर बिलख रही थीं। घटना की विवेचना कर रहे एसआई का दिल पिघल गया। उन्होंने राखी बंधवाकर बहनों को उपहार दिए। 

विज्ञापन
sub inspector tied Rakhi to six grieving sisters and gave them gifts After death of their only brother in Etah
विवचेक एसआई ने इकलौते भाई की मौत के बाद उनकी बहनों से बंधवाई राखी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में हादसे में छह बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। मामले की विवेचना कर रहे एसआई ने राखी पर्व पर भाई का फर्ज निभाया। वह भाई बनकर घर पहुंचे। बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। बहनों को उपहार देखकर खुशी के साथ उनके गम में शामिल हुए।

विज्ञापन


मामला जलेसर थाना क्षेत्र के किरी मोहल्ले का है। यहां के निवासी अश्वनी शर्मा के पुत्र प्रदीप की तीन मार्च 2024 को हादसे में मौत हो गई थी। प्रदीप अपनी छह बहनों नीलम, ऊषा, सुजाता, डौली, दिव्या और शिवांगी के बीच इकलौता भाई था। इकलौते भाई की मौत से बहनें और परिवार पूरी तरह से टूट गया है। राखी पर्व पर बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे में मौत की विवेचना एसआई सत्यराम यादव को मिली है। 

विज्ञापन

एसआई जांच करने के लिए प्रदीप के घर गए तो बहनों का रोता देखकर वह दिल पिघल गए। पहले राखी पर्व पर उन्होंने बहनों को ढांढस बंधाया। भाई बनकर राखी बंधवाई। जिंदगी भर भाई का फर्ज निभाने का वादा किया। उन्होंने उपहार में धोती व कपड़े और मिठाई दी। 
 
विज्ञापन

एसआई सत्यराम ने बताया कि पुलिस की नौकरी में रहते हुए अब तक निराश्रित, गरीब, परेशान और पीड़ितों की मदद में 38 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। इन छह बहनों को भी अपना बनाया है। सोमवार को रखी बंधवाई है। जिन छह बहनों का इकलौता भाई दुनिया से चला गया, उनको बिलखता नहीं देखा गया। भाई होने का फर्ज निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed