{"_id":"67b770a1dff21481d503c218","slug":"students-stuck-in-physics-chemistry-and-biology-remained-easy-etah-news-c-163-1-sagr1019-129962-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भौतिक विज्ञान में छात्र अटके, रसायन व जीव विज्ञान रहा सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भौतिक विज्ञान में छात्र अटके, रसायन व जीव विज्ञान रहा सरल
Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
डॉ. लोकमन दास हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से परीक्षा देने के बाद निकलते विद्यार्थी।
- फोटो : डॉ. लोकमन दास हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से परीक्षा देने के बाद निकलते विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के विद्यार्थियों का विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र था। भाैतिक विज्ञान के सवाल परीक्षार्थियों को कठिन लगे। जीव विज्ञान सहित रसायन विज्ञान के सरल प्रश्न देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
सीबीएसई की परीक्षा जिले में 9 केंद्र पर चल रही है। हाईस्कूल के 3 हजार व इंटरमीडिएट के 2323 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के विद्यार्थियों का विज्ञान विषय की परीक्षा थी। केंद्रों पर विद्यार्थी सुबह 9:30 बजे ही पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई।
प्रवेश के समय विद्यार्थियों का केंद्रों पर प्रवेश पत्र व आधार कार्ड को देखा गया। सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई यह दोपहर 1:30 तक चली। इस दौरान 2970 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 30 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी राममोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के विद्यार्थियों का प्रश्नपत्र था। बोर्ड से जो निर्देश आए हैं, उसके अनुसार परीक्षा को कराया जा रहा है।