फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students not get answer sheet in up board exam

UP Board Exam 2025: 40 मिनट तक नहीं मिली उत्तर पुस्तिका, नाराज छात्रों ने उठाया ये कदम; एसडीएम बोले- होगी जांच

Tue, 25 Feb 2025 05:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 05:35 PM IST
सार

अलीगंज क्षेत्र के ग्राम बिथरा में एक स्कूल में परीक्षा केंद्र था। सोमवार को हिंदी की परीक्षा देने के लिए छात्र पहुंचे। लेकिन 40 से 50 मिनट तक देरी से उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं।

विज्ञापन
Students not get answer sheet in up board exam
शिकायत करते परेशान छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज तहसील क्षेत्र के एक केंद्र पर परीक्षा दे रहे छात्र मंगलवार को तहसील पहुंचे। एसडीएम को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि सोमवार की परीक्षा में उन्हें 40 मिनट तक उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई। इससे कई छात्रों का पेपर खराब हो गया। परीक्षार्थियों की शिकायत पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


छात्रों ने एसडीएम विपिन कुमार मोरल को बताया कि अलीगंज क्षेत्र के ग्राम बिथरा स्थित एसकेडी स्कूल में उनका परीक्षा केंद्र है। सोमवार को हिंदी की परीक्षा देने के लिए पहुंचे। लेकिन 40 से 50 मिनट तक देरी से उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं।  लगातार कमरों को बदला जा रहा था, इसके कारण यह समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने बताया कि समय बर्बाद होने के कारण उनकी परीक्षा ठीक ढंग से नहीं हो पाई और पेपर अधूरा रह गया। उपजिलाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सिटिंग प्लान में गड़बड़ी होने के कारण यह समस्या हुई है। इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच के बाद जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed