फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students got entangled in complex science questions, some remained easy.

Etah News: विज्ञान के घुमावदार प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी, कुछ रहे आसान

Mon, 18 May 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 18 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students got entangled in complex science questions, some remained easy.
सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार
एटा। सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 1232 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं विज्ञान विषय का पेपर मध्यम स्तर का बताया। जिसमें कुछ प्रश्न घुमावदार थे लेकिन उनके उत्तर आसान थे।
विज्ञापन

शहर के तीन परीक्षा केंद्र पर सोमवार को सुबह 10ः30 बजे से 1ः30 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र देखकर उनकी गहनता से तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, असीसी कॉन्वेंट स्कूल और ट्यूलिप पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विज्ञान विषय में कुल 1232 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1162 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 70 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का रहा। कुछ प्रश्नों को हल करने में समय लगा। हालांकि कुछ प्रश्न घुमावदार थे जिसे हल करने में थोड़ा समय लगा। इसके अलावा कुछ प्रश्न आसान थे। वहीं सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने बताया कि दूसरी बोर्ड परीक्षा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विज्ञान विषय का पेपर भी ठीक रहा। कुल मिलाकर पेपर संतुलन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed