{"_id":"6aaec8eb8862ab9c3706e279","slug":"students-expressed-their-views-in-the-essay-competition-etah-news-c-163-1-eta1003-156891-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने व्यक्त किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने व्यक्त किए विचार
Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में बाल वर्ग के लिए पंच परिवर्तन, किशोर वर्ग के लिए वंदे मातरम के 150 वर्ष तथा तरुण वर्ग के लिए नागरिक कर्तव्य और हमारा धर्म विषय निर्धारित किए गए थे। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय चेतना, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक उत्तरदायित्व जैसे गंभीर विषयों पर ओजस्वी विचारों और गंभीर विश्लेषण के माध्यम से अपनी रचनात्मक व वैचारिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ. गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ ही उनमें राष्ट्रीयता, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह, रवि उपाध्याय, सुखवीर सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।