फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students brought answers written on their hands, teachers got them erased

Etah News: परीक्षार्थी हाथ पर लिखकर लाए उत्तर, शिक्षकों ने मिटवाया

Tue, 28 Oct 2025 09:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Students brought answers written on their hands, teachers got them erased
एटा। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन आयोजित की गई। तीन पालियों में परीक्षा हुई। तीसरी पाली के सामाजिक अध्ययन विषय के पेपर में प्रशिक्षु हाथ पर उत्तर लिखकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते हुए पकड़े गए। शिक्षकों ने हाथ पर लिखा हुआ मिटवाकर उन्हें अंदर प्रवेश दिया।
विज्ञापन

डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे विज्ञान विषय का पेपर हुआ। प्रशिक्षुओं ने पेपर आसान बताया। इस दौरान कुल 7230 प्रशिक्षु पंजीकृत थे जिसमें 6534 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। शेष 696 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई जिसमें गणित का पेपर हुआ। इसमें 7322 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इसमें 6611 प्रशिक्षु ने परीक्षा दी। शेष 711 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। इसमें सामाजिक अध्ययन विषय का पेपर हुआ। इसमें कुल 6991 प्रशिक्षु पंजीकृत थे जिसमें 6312 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। शेष 679 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

तीसरी पाली में शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में कुछ प्रशिक्षु हाथ पर उत्तर लिखकर ले जा रहे थे। प्रवेश पत्र चेकिंग के दौरान शिक्षकों ने हाथ पर लिखा हुआ उत्तर देखा तो उन्हें रोक दिया गया। प्रशिक्षुओं से हाथ पर लिखा हुआ साफ करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने प्रशिक्षुओं को सख्त निर्देश दिए कि अगर कोई नकल सामग्री ले जाते हुए कक्ष में पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डायट परीक्षा प्रभारी नवनीत शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed