फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   student called to school together

एक साथ बुलाए कक्षा नौ से 12 तक के छात्र

Tue, 09 Feb 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
student called to school together
गांधी स्मारक इटंर कॉलेज में कक्षा लेते छात्र । - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना के बाद पहली बार कक्षा 9 से 12 तक की कक्षा के समस्त छात्रों को मंगलवार को विद्यालय में एक साथ पढ़ाई के लिए बुलाया गया। विद्यालय में प्रवेश से पूर्व छात्र-छात्राओं का कॉलेज के गेट पर सैनिटाइजेशन समेत कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन किया गया। पहले दिन विद्यालयों में छात्र-छात्रा एक साथ कक्षा में बैठकर पढ़ाई करते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को समस्त विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षा के छात्रों को पूरी तैयारी के साथ बुलाया गया। सभी छात्रों को एक साथ बुलाने पर एक तरफ जहां छात्र खुश दिखाई दिए, वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों को भी पढ़ाने में सहूलियत महसूस हुई। अभी तक शिक्षकों को एक अध्याय दो बार पढ़ाना पढ़ता था, जिससे उन्हें निजात मिल गई।
विज्ञापन

वहीं सुबह के वक्त विद्यालयों में कोरोना वायरस की गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन किया गया। उसके बाद विद्यालय में प्रवेश दिया गया। वहीं छात्रों को मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। जीटी रोड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में छात्रों के हाथ सैनिटाइज कराए गए उसके बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के स्कूल
सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को कक्षा छह से आठ तक के सभी परिषदीय विद्यालयों को खोला जाएगा। कोरोना काल के बाद से पहली बार जिले में परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को बुलाया जाएगा। इस दौरान कोरोना वायरस की गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षण कार्य कराया जाएगा। सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed