फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Struggling to register for blood test

Etah News: खून की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में हुई धक्का-मुक्की

Tue, 25 Jul 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Struggling to register for blood test
एटा। मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में प्रथम तल पर बनी पैथोलॉजी लैब में मंगलवार को खून की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान मरीजों में धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान हंगामा होने लगा। विंग में लगे सुरक्षा गार्ड को बुलाना गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। गार्ड ने रजिस्ट्रेशन के लिए मरीजों को कतार में लगवाया।
विज्ञापन

इन दिनों बुखार का असर ज्यादा चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 200 के करीब बुखार से पीड़ित मरीज इमरजेंसी से लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जहां चिकित्सक खून की विभिन्न जांचें लिख रहे हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियों के पहुंचने वाले मरीजों की खून की जांच कराई जाती है। लैब में प्रतिदिन तीन हजार के करीब जांच हो रहीं हैं। जांच के लिए चिकित्सक के लिखने के बाद मरीज को पैथोलॉजी में अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जहां से मरीज को सैंपल के लिए एक कोड दिया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दोपहर के समय मरीजों की संख्या बढ़ गई। इससे वहां धक्का-मुक्की होने लगी। धक्का-मुक्की होने पर मरीज और तीमारदार हंगामा करने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों ने समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर कर्मियों को गार्ड को बुलाना पड़ा। गार्ड के आते ही सब शांत हो गए। बाद में सुरक्षा गार्ड ने सभी को कतार से आने को कहा। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मरीज जल्दबाजी में रहते है। मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा काउंटर पर भी यही रहे हालात
मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब दवा लेने के लिए पुरुष व महिलाओं की अलग-अलग कतारें लगी हुईं थीं। इस दौरान बीच में कुछ महिलाएं घुस गई। जिस पर धक्का-मुक्की हो गई। परेशान होकर कुछ बुजुर्ग महिलाएं कतार से निकलकर अलग बैठ गईं और बाद में दवा लेने की बात कहने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed