{"_id":"67587a61aa635c3e330b6523","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-encroach-on-government-land-etah-news-c-163-1-sagr1016-126790-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Tue, 10 Dec 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
एटा। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में एंटी भू-माफिया एवं कर-करेत्तर संबंधी समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोक निर्माण, वन, सिंचाई, नगर निकाय आदि विभागों की कार्रवाई एंटी भू माफिया पोर्टल पर समय से फीड कराएं। ताकि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैंक प्रभावित न होने पाए। मार्ग, चकरोड, विद्यालयों की जमीन, चरागाह आदि पर अवैध कब्जाें को हटवाया जाए। न्यायालय में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की जाए ताकि समय से जमीन कब्जामुक्त कराई जा सके। कर-करेत्तर मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्यों को शत प्रतिशत प्राप्त करें। तहसील के टॉप टेन बकाएदारों की सूची जारी कर अभियान चलाते हुए प्राथमिकता पर वसूली करें। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, अपर उप जिलाधिकारी वेदप्रिय आर्य सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।