{"_id":"6622acbbe2bdeaf48300f199","slug":"stones-were-pelted-at-dial-112-team-which-reached-the-spot-after-receiving-information-about-the-fight-etah-news-c-163-1-eta1001-115737-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम पर पथराव
Fri, 19 Apr 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि एक व्यक्ति शराब पीकर लगातार दो दिन से विवाद व उपद्रव कर रहा है। सूचना पर डायल 112 की टीम गांव में पहुंची, तो शराबी युवक ने छत से पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले पर भी कानूनी कार्रवाई की है।
खानपुर में मामूली विवाद को लेकर गांव के ही सोनपाल, धर्मेंद्र, रामवकील व विक्रम में विवाद हो गया। इसी को लेकर विक्रम ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम पर रामवकील ने छत से पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पुलिसकर्मियों को बाइक छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। टीम ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस दी। फोर्स के पहुंचने से पहले ही रामवकील मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सोनपाल, धर्मेंद्र व विक्रम को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
वहीं विक्रम के पिता विनोद कुमार ने जलेसर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम व सीओ जलेसर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि पुत्र विक्रम सिंह राजकीय महाविद्यालय जलेसर में बीए फाइनल का छात्र है। उसने घटना का वीडियो बनाया। पुलिस उसे थाने ले आई और कार्रवाई कर दी। पुलिस उसका भविष्य खराब करना चाहती है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां एक पक्ष का रामवकील अपने विपक्षियों पर पत्थर फेंक रहा था। उसी समय पुलिस को देखकर वह भयभीत होकर भाग गया। पुलिस पर पथराव व युवक को जेल भेजे जाने की सूचना गलत है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी ने कहा कि इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है।