फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Stones and lathi-sticks run, nine people injured including teenager

पथराव व लाठी डंडे चले, किशोरी सहित नौ लोग घायल

Thu, 18 Feb 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stones and lathi-sticks run, nine people injured including teenager
एटा। जमीन की मुकदमेबाजी को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। वारदात में एक पक्ष की किशोरी सहित छह और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने उपचार व डॉक्टरी मुआयना कराया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी मथुरा प्रसाद और उमेशचंद्र के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस वारदात में एक पक्ष के मथुरा प्रसाद, इनके पुत्र शिव कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार और नातिन रिचा घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से उमेश कुमार, इनका पुत्र सौरभ, मनोज कुमार घायल हुए हैं।
विज्ञापन

घटना की पुलिस को खबर मिली तो पीआरवी और थाना पुलिस पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, यहां उपचार और डॉक्टरी मुआयना कराया गया। एसएसआई रामरतन सिंह ने बताया है कि पहले से जमीन की रंजिश चली आ रही है वहीं बुधवार को एक सार्वजनिक नीम के पेड़ को छंटवा दिया गया था, इसका एक पक्ष ने विरोध किया और इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव मानपुर में बच्चों के विवाद में झगड़ा हो गया, इस वारदात में दिनेश चंद्र घायल हो गया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया, यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed