{"_id":"64e8e9993c0916c7460f1fd6","slug":"stamp-sellers-went-on-strike-and-handed-over-memorandum-etah-news-c-163-1-sagr1016-4375-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्टांप विक्रेताओं ने हड़ताल कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्टांप विक्रेताओं ने हड़ताल कर सौंपा ज्ञापन
Fri, 25 Aug 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32
संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। नगर स्थित तहसील परिसर में शुक्रवार को स्टांप वेंडरों ने समस्याओं को लेकर एक दिनी हड़ताल रखी। इस दौरान उपजिलाधिकारी रामनयन सिंह को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश स्टांप वेंडर संगठन के आह्वान पर स्टांप विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन जलेसर ने हड़ताल की। जिसमें स्कैनिंग के माध्यम से स्टांप की चोरी तथा राजस्व को हो रही हानि को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम अपनाने, स्टांप वेंडर को पहचान-पत्र उपलब्ध कराने, स्टॉक हॉल्डिंग कॉरपोरेशन से प्रति लाख स्टांप के सापेक्ष 250 रुपये कमीशन दिलवाने की मांग उठाई। ई-स्टाम्प के समानांतर फिजिकल स्टांप भी चलन में रखने, कोषागार के माध्यम से ई-स्टांप की बिक्री कराने की भी मांग की। लव कुमार, गौरव वार्ष्णेय, देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, कुशल गौतम, आयुष जैन, मुरारीलाल, चंद्रप्रकाश, गौरीशंकर वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।