{"_id":"259ed98051ea6815cee80c2bba38ba92","slug":"st-paul-won-the-basketball-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट पॉल्स ने जीता बास्केटबाल का फाइनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट पॉल्स ने जीता बास्केटबाल का फाइनल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व चेयरमैन जेएन दास की स्मृति में गुरुवार को चतुर्थ बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन डा. राजीव दास ने किया। दास ने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को खेलों में शिरकत कर अपनी प्रतिभा में निखार लाना जरूरी है।
स्पर्धा में सेंट पॉल्स की ए और बी टीम के साथ आसीसी कान्वेंट स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, एसबी पब्लिक स्कूल की टीम शिकरत करने पहुंचीं। सेंट पॉल्स ए और बी टीमों ने नवोदय विद्यालय और एसबी पब्लिक स्कूल की टीम को सेमी फाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ए और बी के बीच हुए फाइनल मुकाबले में बाजी सेंट पॉल्स ए टीम ने मारी। प्रिंसिपल सिल्विया दास ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। हेमंत मिश्रा, देवराज थापा, सीपी सिंह, राजेंद्र सिंह, निखिल जैन, उपेंद्र सिंह, अजीत सिंह मौजूद रहे।