फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SSC test rig over jam

एसएससी परीक्षा में धांधली को लेकर जाम

Sat, 10 Oct 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 10 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
SSC test rig over jam
एसएससी परीक्षा में धांधली को लेकर शनिवार दोपहर आक्रोशित युवाओं ने बिजलीघर मार्ग पर जाम लगाकर एटा-आगरा मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान युवा जमकर नारेबाजी कर परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने समझा बुझाकर 20 मिनट बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को एसएससी की परीक्षा हुई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले पर्चा आउट हो गया। जो परीक्षार्थी नकल में शामिल थे उन्हें लाभ मिला, जबकि अन्य परीक्षार्थियों को नुकसान हुआ है। परीक्षा में हुई धांधली को लेकर शनिवार की दोपहर तीन बजे के लगभग 50-60 परीक्र्षी बिजलीघर मार्ग पर एकत्रित हो गए और सामान आदि डालकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे एटा व आगरा मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। युवा हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे और परीक्षा निरस्त की मांग कर रहे थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उनकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाए जाने का आश्वासन देकर 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। बाद में वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ। इस मौके पर मोनू, अंकित, अनिल, सुमन, राधाकृष्ण, वैभव सहित अन्य युवा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed