फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sports are also important to keep the body healthy.

Etah News: शरीर को स्वस्थ रखने को खेल भी जरूरी

Sun, 16 Nov 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sports are also important to keep the body healthy.
अवागढ़ प​ब्लिक स्कूल में कबड्डी मैच में दमखम दिखातीं छात्राएं। संवाद
अवागढ़। कस्बे के अवागढ़ पब्लिक स्कूल में आयोजित जुनून स्पोर्ट्स का समापन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। जुनून स्पोर्टस में बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खेल समारोह के समापन पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शनिवार को सुबह से ही बच्चों के साथ ही उनके परिजन विद्यालय पहुंचना शुरू हो गए थे। समारोह में कबड्डी, वॉलीबॉल, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्साकसी, डिस्क थ्रो, ताइक्वांडो सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने किया। स्कूल के प्रबंधक संजीव वार्ष्णेय बंटी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। समारोह में ऋषिपाल सिंह, आरएसएस के विभाग प्रचारक कुलदीप, आरएसएस के विभाग कार्यवाह संजीव पांडेय, राहुल गुप्ता एडवोकेट, अतुल राठी, किसान नेता अंशु ठाकुर, व्यापारी नेता राकेश वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed