फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   speed breaker removed from national highway

Etah News: राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाए स्पीड ब्रेकर

Wed, 22 Mar 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
speed breaker removed from national highway
एटा। लोक निर्माण विभाग ने शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवा दिए थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद विभाग ने इन स्पीड ब्रेकरों को हटवा दिया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित मानपुर पर स्पीड ब्रेकर से वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायतें हुईं। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने पहले इसे हटाने के बजाए लंबाई बढ़ा दी। वहीं कोतवाली नगर के सामने भी स्पीड ब्रेकर बने दिए। इसके बाद फिर शिकायतें हुई। वहीं अमर उजाला ने भी 13 मार्च के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


बुधवार को शहर के कोतवाली नगर के सामने बने दो ब्रेकर को जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया। वहीं मानपुर पर बने दो स्पीड ब्रेकरों को हटवा दिया गया। ब्रेकर की वजह से यहां पर रात के वक्त वाहनों के पलटने व दुर्घटना होने की संभावना अधिक बनी हुई थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि स्पीड ब्रेकर को लेकर लोग संतुष्ट नहीं थे। शिकायतें मिल रही थीं। इसके मद्देनजर ब्रेकर हटवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में बने स्पीड ब्रेकर पर लगाए रिफ्लेक्टर
लोक निर्माण विभाग की ओर से स्पीड ब्रेकर पर कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाया था। इससे वाहन चालकों को रात के वक्त यह ब्रेकर दूर से नजर नहीं आते थे। विभाग की ओर से बस स्टैंड और अलीगंज तिराहा पर सफेद रंग के रिफ्लेक्टर लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed