{"_id":"63c0445e7017af0a921c20b4","slug":"special-vaccination-campaign-going-on-without-vaccine-etah-news-agr560093666","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिना वैक्सीन चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिना वैक्सीन चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
एटा। शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान नौ जनवरी से शुरू किया गया है, जो 20 जनवरी तक चलेगा, लेकिन अभियान के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है। विभाग के पास वैक्सीन का अभाव है। अभियान शुरू होने से पूर्व पीसीवी वैक्सीन नहीं थी। जबकि तीन दिन में बीसीजी समाप्त हो गई। पेंटा भी निपटने की ओर है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की तो हकीकत सामने आई।
कोरोना संक्रमण काल के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे नियमित टीकाकरण से छूट गए। इसी को लेकर शासन ने जनवरी से मार्च तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान से पूर्व हाउस होल्ड सर्वे कराया गया। इससे जानकारी मिल सके कि कितने बच्चों को कौन सा टीका नहीं लग पाया है। वहीं ई- कवच पोर्टल पर बच्चों का डेटा फीड किया गया। नौ जनवरी से विशेष टीकाकरण अभियान का प्रथम चक्र शुरू हो गया, लेकिन पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन तक नहीं है। पीसीवी निमोनिया और बीसीजी टीबी रोग से बचाव के लिए लगाई जाती है। टैलीशीट समेत टीकाकरण कार्ड भी कई जगह नहीं मिले हैं।
दृश्य 1: पीसीवी, बीसीजी वैक्सीन नहीं
मारहरा विकासखंड क्षेत्र के गांव अंबरपुर भुड़िया में बृहस्पतिवार को पीसीवी व बीसीजी वैक्सीन नहीं थी। अन्य वैक्सीन बच्चों को लगाई जा रही थी। सुपरवाइजर राजकुमारी ने बताया दो दिन पहले ही वैक्सीन समाप्त हो गई है। आने पर बच्चों को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
दृश्य 2: आएगी तब लगेगी वैक्सीन
सकीट सीएचसी पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण किया जा रहा था। यहां भी बीसीजी व पीसीवी वैक्सीन समाप्त हो गई। अन्य वैक्सीन बच्चों के लगाई जा रही थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 32 बूथ बनाए गए हैं। पीसीवी व बीसीजी वैक्सीन समाप्त हो गई है।
पीसीवी वैक्सीन नहीं है, बीसीजी कई बूथों पर समाप्त हो गई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शुक्रवार को आगरा से वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। -डॉ. राम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी