फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP leader's name will be registered under land mafia

भू माफिया के तहत दर्ज किया जाएगा सपा नेता का नाम

Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
SP leader's name will be registered under land mafia
जैथरा में शीतगृह पर तोड़फोड़ में जुटे श्रमिक। - फोटो : ETAH
एटा। अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी रोशन में सपा नेता के ईंट भट्ठे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार देररात तक चलती रही। रात में चिमनी को भी तोड़ दिया गया। ईंट भट्ठे के सामने ही सपा नेता के पुत्र के नाम एक शीतगृह है। इस शीतगृह पर भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। ईंट भट्ठे पर कार्रवाई के बाद सपा नेता ने शनिवार को शीतगृह पर किया अतिक्रमण स्वत: ही ध्वस्त कर दिया। बाद में राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर पैमाइश भी की। सपा नेता के विरुद्ध एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई की तैयारी भी प्रशासन कर रहा है। वहीं अवैध कब्जे को लेकर ब्याज सहित जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

गढ़ी रोशन में शुक्रवार दोपहर को पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव के ईंट भट्ठे का भवन बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया था। यह सरकारी जमीन पर बना हुआ था। ध्वस्तीकरण में ईंट भट्ठे की चिमनी ऊंचाई की वजह से छूट गई थी। जिसके लिए संभल से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई। जिन्होंने शुक्रवार देर रात चिमनी को भी ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही भट्ठे का वजूद पूरी तरह समाप्त हो गया। इस भट्ठे के सामने ही सपा नेता के पुत्र के नाम एक शीतगृह है।
विज्ञापन

इसमें तालाब और राज्य सरकार की भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप है। इसे लेकर सपा नेता की ओर से अतिक्रमण वाले हिस्से पर शनिवार को स्वयं ही तोड़फोड़ कराई गई। जबकि दोपहर बाद राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर पैमाइश की। इस पर भी कार्रवाई करने के संकेत दिए जा रहे हैं। उधर अतिक्रमण करने के मामले में सपा नेता के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई के लिए भी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों रुपये का वसूला जाएगा जुर्माना
ईंट भट्ठे पर कब्जे के मामले में सपा नेता से लाखों रुपये का जुर्माना वसूूला जाएगा। सर्किल दर के हिसाब से जुर्माना और इस पर ब्याज लगाते हुए धनराशि तय की जाएगी। इसके अलावा शीतगृह पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसका भी जुर्माना वसूला जाएगा।

वर्जन
ईंट भट्ठे की जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया गया है। इसके लिए जुर्माना राशि का आकलन कर अर्थदंड वसूला जाएगा। अतिक्रमण करने के मामले में रामनाथ यादव के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई के लिए भी प्रक्रिया चल रही है।
मानवेंद्र सिंह, एसडीएम अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed