फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sonam's charm continues against Bangladesh too, Suhaganagri thrilled

Etah News: बांग्लादेश के खिलाफ भी सोनम का जलवा कायम, सुहागनगरी रोमांचित

Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sonam's charm continues against Bangladesh too, Suhaganagri thrilled
बॉलिंग करतीं सोनम। संवाद - फोटो : बॉलिंग करतीं सोनम।
फिरोजाबाद। महिला क्रिकेट को लेकर सुहागनगरी में उत्साह बढ़ रहा है। क्योंकि एशिया कप में सुहागनगरी की बेटी सोनम यादव अपनी धमक बरकरार रखे हैं। मलयेशिया में खेले जा रहे एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सोनम का जलवा कायम रहा। सोनम ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर इंडिया टीम जीत दिलाई। सोनम की सफलता और इंडिया की टीम से सुहागनगरी रोमांचित है।मलयेशिया में महिला क्रिकेट अंडर-19 मुकाबला खेला जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेला गया। सोनम को मैदान पर उतरता देखकर सुहागनगरी के लोग उत्साहित नजर आए। टीवी पर पूरा मैच देखा। सोनम ने जैसे ही पहला विकेट लिया, वैसे ही क्रिकेट प्रेमी खुशी से उछल पड़े। सोनम ने चार ओवर में 6 रन देकर दो विकेट लिए और एक मेडन ओवर भी निकाला। बांग्लादेश को 80 रन पर ही रोक दिया। टीम इंडिया को शानदार आठ विकेट से जीत दिलाई। सोनम की सफलता को देखकर हर कोई उत्साहित नजर आया। चारों ओर सोनम की काबलियत की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन




-सोनम बचपन से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी थीं। आज वह देश का नाम रोशन कर रही हैं। उम्मीद है कि सोनम वर्ल्ड कप में भी खेलें।अनुराग गुप्ता, सदस्य जिला क्रिकेट संघ के सदस्य
विज्ञापन



-सोनम क्रिकेट के क्षेत्र में फिरोजाबाद के खिलाड़ियों के लिए नजीर हैं। फिरोजाबाद में निखरा सोनम का हुनर मलयेशिया में कमाल दिखा रहा है।
विवेक प्रजापति, क्रिकेट कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed