{"_id":"666c7fdc6fdd8c03bc090a10","slug":"soldiers-bike-collided-with-another-bike-condition-critical-etah-news-c-163-1-eta1001-118314-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फौजी की बाइक में दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फौजी की बाइक में दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Fri, 14 Jun 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक सैनिक भी है, जिसका आगरा के आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना कोतवाली देहात के नदगांव निवासी केशव और हरीश कुमार बृहस्पतिवार को अलग-अलग बाइक से शिकोहाबाद की ओर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी कोतवाली नगर के गंगनपुर के पास सामने से आ रही बाइक ने हरीश की बाइक में टक्कर मार दी। उसी के पीछे आ रही केशव की बाइक भी हरीश की बाइक से ही टकरा गई। जिसके कारण हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया और केशव के हल्की चोटें आईं। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से हरीश की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।
हरीश के भाई हरिकेश ने बताया कि वह आर्मी में नौकरी करता है। 9 जून को छुट्टी लेकर घर आया था। बृहस्पतिवार शाम को हम लोग शिकोहाबाद रोड पर स्थित स्वीमिंग पूल से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हरीश आगरा के आर्मी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।
इसी जगह पर कोतवाली पिलुआ के नगला गूलर निवासी हरवीर की बाइक भी सामने से आ रही बाइक के टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर के शिवओमपुरी निवासी गुड्डी देवी शुक्रवार को अपने बेटे के साथ बाजार कर लौट रही थीं, तभी जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के पास एक कार ने टक्कर मार दी जिससे मां-बेटा घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।