{"_id":"65a962e2d847130b220ca956","slug":"solar-pumps-will-be-available-under-pm-kusum-yojana-etah-news-c-163-1-sagr1016-11481-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पीएम कुसुम योजना के तहत मिलेंगे सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पीएम कुसुम योजना के तहत मिलेंगे सोलर पंप
Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में सोलर पंप के लिए किसान 19 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर योजना पर किसानों को इसका योजना का लाभ मिलेगा। वहीं किसान का पंजीकरण कृषि विभाग के पोर्टल पर होना जरूरी है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा, सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान पीएम कुसुम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान पर सोलर पंप के लिए जिले के किसान 19 जनवरी से आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए किसान का पंजीकरण कृषि विभाग के पोर्टल पर होना जरूरी है।
पंजीकृत किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग के लिए विभाग की बेवसाइट पर जाकर अनुदान पर सोलर पंप के लिए बुकिंग करें लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ेगी। ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के बाद टोकन मनी के रूप में 5 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। शेष धनराशि चालान के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में जमा करनी होगी। नहीं करने पर किसान का चयन अपने आप ही निरस्त हो जाएगा और टोकन की धनराशि जब्त कर ली जाएगी।