फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sohil's body found in Agra mortuary, fear of kidnapping and murder

UP: आगरा मोर्चरी में मिला सोहिल का शव, प्रेमिका के पिता ने बुलाया था घर, फिर नहीं लौटा; बंबा पर मिली थी बाइक

Thu, 01 Feb 2024 02:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 01 Feb 2024 02:30 PM IST
सार

एटा में लापता युवक की लाश आगरा में पोस्टमार्टम हाउस में मिली। परिजनों ने बताया कि बेटा एक युवती से प्रेम करता था। प्रेमिका के पिता ने उसे घर बुलाया था। तब से वह नहीं लौटा।
 

विज्ञापन
Sohil's body found in Agra mortuary, fear of kidnapping and murder
सोहिल की फोटो और बंबा पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर  कस्बे के मोहल्ला हथौड़ा निवासी लापता युवक का शव पांचवें दिन बुधवार को आगरा स्थित मोर्चरी में पहचाना गया। 27 जनवरी को उसके लापता होने के बाद रात में ही एत्मादपुर थाना पुलिस को रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात में शव मिला था। पिता ने कस्बे के ही एक दंपती पर उसकी बेटी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


जिला आगरा थाना एत्मादपुर के प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव मितावली के पास रेलवे ट्रैक के किनारे से 27 जनवरी की रात करीब 1 बजे शव को बरामद किया गया था। इसको आगरा मोर्चरी में रखवा दिया गया। यहां नियमानुसार 72 घंटे शव को रखकर पहचान कराने का प्रयास किया गया। बुधवार को एटा पुलिस ने पहचान कराने के लिए कुछ लोगों को आगरा भेजा। यहां मृतक के छोटे भाई रिहान खान, तहेरे भाई शेरवानी खान ने पहुंचकर सोहिल के रूप में शव की पहचान की।
विज्ञापन


उधर, शव की पहचान होने के बाद कस्बे के लोगों में रोष बढ़ गया। 27 जनवरी को उसके लापता होने के बाद से ही परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप युवती के माता-पिता पर लगा रहे थे। इसमें एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के शामिल होने का भी दावा कर रहे थे। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी ने बताया कि लापता युवक की पहचान परिजन ने आगरा मोर्चरी पहुंचकर सोहिल के रूप में कर ली है। आगरा में ही पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूरी की गई है। शव मिलने के बाद पहले से दर्ज मामले में हत्या की धाराओं में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed